ट्रेडिंग अकाउंट क्या है?

    ट्रेडिंग अकाउंट स्टॉक खरीदने और बेचने के लिए एक आवश्यक प्लेटफ़ॉर्म/टूल है। शेयर बाज़ार में लेन-देन करने के लिए, आपको स्टॉकब्रोकर के साथ ट्रेडिंग अकाउंट खोलना ही होगा। एक ऑनलाइन ट्रेडिंग अकाउंट कहीं से भी निवेश को प्रबंधित करने की सुविधा प्रदान करता है। एक डीमैट अकाउंट आपके स्टॉक को इलेक्ट्रॉनिक फ़ॉर्मेट में संग्रहीत करता है जबकि एक ट्रेडिंग अकाउंट आपको खरीद और बिक्री के ऑर्डर देने की अनुमति प्रदान करता है। यह जानना महत्वपूर्ण है कि ट्रेडिंग अकाउंट कैसे खोलें क्योंकि यह वित्तीय बाज़ारों के लिए आपके प्रवेश द्वार के रूप में कार्य करता है, जिससे आप तेज़ी से और कुशलता से ट्रेड निष्पादित कर सकते हैं।

    ट्रेडिंग अकाउंट के प्रकार

    इक्विटी ट्रेडिंग अकाउंट:  इस प्रकार का अकाउंट इक्विटी, फ्यूचर्स, ऑप्शन्स और अन्य वित्तीय संक्रियाओं को निष्पादित करने के लिए ट्रेडिंग अकाउंट खोलने के इच्छुक ट्रेडर्स के लिए आदर्श है। इस प्रकार के ऑनलाइन ट्रेडिंग अकाउंट के माध्यम से कुछ निश्चित लेनदेन के लिए डीमैट अकाउंट की आवश्यकता होती है।

    कमोडिटी ट्रेडिंग अकाउंट:  कमोडिटी मार्केट में रुचि रखने वालों के लिए इस तरह का अकाउंट खोला जाना आवश्यक है। किसी रजिस्टर्ड कमोडिटी ब्रोकर के साथ ट्रेडिंग अकाउंट खोलें और एमसीएक्स (MCX) और एनसीडेक्स (NCDEX) जैसे खास एक्सचेंज के माध्यम से कमोडिटी के लिए ट्रेडिंग अकाउंट खोलना सीखें।

    ऑफ़लाइन और ऑनलाइन ट्रेडिंग अकाउंट:  अब आप अपनी पसंद का मनचाहा ट्रेडिंग अकाउंट खोल सकते हैं, जो आपकी वित्तीय समझदारी और रूचि से भी मेल खाता हो। पारंपरिक तौर पर प्रचलित फ़ोन-आधारित ट्रेडिंग के लिए ऑफ़लाइन अकाउंट का उपयोग करें या कहीं से भी अपनी सुविधानुसार ट्रेडिंग करने के लिए ऑनलाइन ट्रेडिंग अकाउंट का उपयोग करें।

    2-इन-वन और 3-इन-वन ट्रेडिंग अकाउंट:  बैंकिंग, ट्रेडिंग और डीमैट सेवाओं को एक पैकेज में एक साथ संयोजित कर सकने वाला ट्रेडिंग अकाउंट खोलना सीखकर अपने निवेश को विशेष रूप से सुव्यवस्थित करें। इस प्रकार के खातों (2-इन-वन और 3-इन-वन ट्रेडिंग अकाउंट) को आप सामान्य तौर पर प्रमुख ब्रोकरेज के माध्यम से खोल सकते हैं।

    डिस्काउंट ब्रोकिंग अकाउंट:  यह अकाउंट उन लोगों के लिए एकदम सही है जो कम लागत वाली ट्रेडिंग पसंद करते हैं। ऑनलाइन ट्रेडिंग अकाउंट के ज़रिए बिना किसी अतिरिक्त सेवाओं के उच्च वॉल्यूम पर ध्यान केंद्रित करने वाला ट्रेडिंग अकाउंट खोलें।

    पूर्ण-सेवा ब्रोकिंग अकाउंट:  व्यापक बाजार विश्लेषण और व्यक्तिगत सलाह प्राप्त करने के लिए, अपने ऑनलाइन ट्रेडिंग अकाउंट के माध्यम से उपलब्ध अनुसंधान उपकरण और रणनीतिक अंतर्दृष्टि को प्रयोग में लाते हुए पूर्ण-सेवा क्षमताओं युक्त ट्रेडिंग अकाउंट खोलें।

    बजाज ब्रोकिंग एक ऐसे डीमैट और ट्रेडिंग अकाउंट का प्रस्ताव लाया है जो आपको हमारे इन-हाउस रिसर्च विशेषज्ञों की टीम से उच्च-गुणवत्ता वाले स्टॉक विश्लेषण टूल और दैनिक स्टॉक अनुशंसाओं तक पहुँचने की अनुमति और सहूलियत प्रदान करता है। हम इस कड़ी में कस्टमाइज्ड ब्रोकरेज प्लान प्रदान करके आपकी ट्रेडिंग आवश्यकताओं का भी ध्यान रखते हैं, जो रु.5/ऑर्डर से कम ब्रोकरेज प्रदान करते हैं।

    ₹

    20

    /order

    Freedom Pack

    ₹

    10

    /order

    Professional Pack

    पारदर्शी कीमतें। कोई छुपा हुआ शुल्क नहीं।

    अपना ट्रेडिंग अकाउंट ऑनलाइन खोलने के लिए आवश्यक दस्तावेज़:

    verify verifyn

    पैन कार्ड

    अनिवार्य आवश्यकता

    verify verifyn

    पहचान और पते का प्रमाण

    वोटर आईडी/ड्राइविंग लाइसेंस/आधार कार्ड/पासपोर्ट

    verify verifyn

    बैंक प्रमाण

    कैंसल चेक/पासबुक/6 महीने का बैंक स्टेटमेंट

    verify verifyn

    फोटो

    एक सेल्फी लें

    ऑनलाइन ट्रेडिंग अकाउंट खोलने के शुल्क

    शुल्क का प्रकार

    प्रदायगी

    एक दिवसीय

    फ्यूचर्स

    ऑप्शन्स

    ब्रोकरेज शुल्क

    ₹0/ऑर्डर

    ₹20/ऑर्डर

    ₹20/ऑर्डर

    ₹20/ऑर्डर

    लेनदेन/टर्नओवर शुल्क

    NSE - 0.00345%
    BSE - यह शुल्क स्क्रिप समूह के अनुसार अलग-अलग होते हैं

    NSE - 0.00345%
    BSE - यह शुल्क स्क्रिप समूह के अनुसार अलग-अलग होते हैं

    NSE - 0.002%
    BSE - शून्य या कारोबार मूल्य का 0.05%

    NSE - 0.053% (प्रीमियम पर)
    BSE - शून्य या कारोबार मूल्य का 0.05%

    समाशोधन सदस्य शुल्क

    शून्य

    शून्य

    NSE & BSE - 0.00025%
    भौतिक डिलीवरी - 0.10%

    NSE & BSE - 0.00025%
    भौतिक डिलीवरी - 0.10%

    जीएसटी

    ब्रोकरेज लेनदेन और सीएम शुल्क पर 18%

    ब्रोकरेज लेनदेन और सीएम शुल्क पर 18%

    ब्रोकरेज लेनदेन और सीएम शुल्क पर 18%

    ब्रोकरेज लेनदेन और सीएम शुल्क पर 18%

    एसटीटी

    खरीद और बिक्री पर ₹100 प्रति लाख (0.1%)

    विक्रय पक्ष पर ₹25 प्रति लाख (0.025%)

    विक्रय पक्ष पर ₹10 प्रति लाख (0.01%)

    ₹50 प्रति लाख (0.05%)
    विक्रय पक्ष (प्रीमियम पर)

    सेबी द्वारा निर्धारित शुल्क

    टर्नओवर का 0.00010%

    टर्नओवर का 0.00010%

    टर्नओवर का 0.00010%

    टर्नओवर का 0.00010%

    स्टैम्प शुल्क

    जैसा लागू हो

    जैसा लागू हो

    जैसा लागू हो

    जैसा लागू हो

    जब आप ट्रेडिंग अकाउंट खोलने की प्रक्रिया और ट्रेडिंग शुरू करना सीखते हैं, तो इस क्रम में इनकी फीसों पर विचार करना बहुत ज़रूरी है। फीस संरचना के आधार पर सही ऑनलाइन ट्रेडिंग अकाउंट का चयन आपके निवेश रिटर्न को महत्वपूर्ण रूप से प्रभावित कर सकता है।

    Select Your Preferred Option

    Mutual Funds

    Choose from 4000+ mutual funds and invest seamlessly 

    investment-card-icon

    IPOs

    Your gateway to invest early in tomorrow's market leaders

    investment-card-icon

    MTF

    Explore Buy Now Pay Later and boost your capital by up to 4x  

    investment-card-icon

    Bonds

    Diversify your investment portfolio with bonds

    investment-card-icon

    Stay updated with market news and updates

    Related Articles

    Users love Bajaj Broking 

    Ajit Thakrey

    Ajit Thakrey
    Mumbai
    stories client dp

    Easy-to-Use Interface

    I've found this trading app perfect for my needs as an F&O trader. Its intuitive interface, analysis tools, real-time updates, and supportive team have helped me along my trading journey.

    Vidyut Singh

    Vidyut Singh
    Delhi
    stories client dp

    Easy to Navigate

    Bajaj Broking Trading App is easy to navigate. You can easily keep a record of all your transactions. 

    Shwetha Gowda

    Shwetha Gowda
    Mangalore
    stories client dp

    Good Platform to Invest in US Stocks

    Good investing platforms if you are looking to invest in US stock. The user-friendly interface helps you to place orders in no time.


     

    Ananya Chatterjee

    Ananya Chatterjee
    Kolkata
    stories client dp

    Easy for Beginners

    The app is easy to navigate, especially for beginners. The app's wide range of investment options helps you to diversify your portfolio.

    अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

    मैं बजाज ब्रोकिंग ट्रेडिंग अकाउंट के साथ कितने बैंक और डीपी अकाउंट लिंक कर सकता हूँ?

    आप अपने बजाज ब्रोकिंग ट्रेडिंग अकाउंट के साथ एक प्राथमिक बैंक अकाउंट और एक द्वितीयक बैंक अकाउंट लिंक कर सकते हैं। बजाज ब्रोकिंग ट्रेडिंग अकाउंट के साथ केवल एक ही डीपी अकाउंट लिंक किया जा सकता है। 

    क्या मैं ट्रेडिंग अकाउंट के बिना अपने शेयर बेच सकता हूँ?

    नहीं, ऑनलाइन शेयर बेचने के लिए आपको ट्रेडिंग अकाउंट की ज़रूरत होती है। ज़्यादातर ब्रोकर डीमैट और ट्रेडिंग अकाउंट की सुविधा देते हैं। आपके डीमैट अकाउंट में जमा शेयरों को ट्रेडिंग अकाउंट का इस्तेमाल करके बेचा जा सकता है।

    क्या मैं बजाज ब्रोकिंग ट्रेडिंग अकाउंट के माध्यम से आईपीओ (IPOs) में निवेश कर सकता हूँ?

    हाँ, आप बजाज ब्रोकिंग ट्रेडिंग अकाउंट के माध्यम से आईपीओ (IPOs) में निवेश कर सकते हैं। लाइव आईपीओ (IPOs ) में आवेदन करने के लिए लिंक पर जाएँ।

    ट्रेडिंग अकाउंट के माध्यम से किस प्रकार के शेयरों या प्रतिभूतियों का व्यापार किया जा सकता है?

    सभी शेयर या प्रतिभूतियाँ जो स्टॉक एक्सचेंज में सूचीबद्ध हैं और व्यापार के लिए उपलब्ध हैं, उनका ट्रेड किया जा सकता है।

    क्या नाबालिग ट्रेडिंग अकाउंट खोल सकते हैं?

    नहीं, नाबालिग ट्रेडिंग अकाउंट नहीं खोल सकते हैं।

    ट्रेडिंग अकाउंट कैसे बंद करें?

    ब्रोकर के पास अकाउंट बंद करने का अनुरोध प्रस्तुत करके ट्रेडिंग अकाउंट बंद किया जा सकता है। अकाउंट बंद करने के लिए सर्वप्रथम अकाउंट बंद करने का फॉर्म प्राप्त करें, फ़िर अपने अकाउंट का विवरण भरें और अंततः अकाउंट बंद करने का अनुरोध प्रस्तुत करें। कुछ ब्रोकर ऑनलाइन अकाउंट बंद करने की सुविधा प्रदान करते हैं, जबकि कुछ के लिए आपको हस्ताक्षरित क्लोजर फॉर्म हार्ड कॉपी में भेजने की आवश्यकता होगी।

    क्या मैं केवल ट्रेडिंग अकाउंट खोल सकता हूँ?

    हाँ, आप केवल ट्रेडिंग अकाउंट खोल सकते हैं लेकिन अपने शेयरों को डिजिटल या इलेक्ट्रॉनिक रूप में रखने के लिए आपको सेबी (SEBI) द्वारा पंजीकृत किसी भी स्टॉकब्रोकर के पास डीमैट अकाउंट रखने की आवश्यकता होगी।

    डीमैट अकाउंट और ट्रेडिंग अकाउंट में क्या अंतर है?

    1. डीमैट अकाउंट डिजिटल प्रारूप में शेयरों को संग्रहीत करने में सहायक बनता है, जबकि ट्रेडिंग अकाउंट शेयर बाजार में खरीद और बिक्री की संक्रियाओं को पूरा करने में मदद करता है।

    2. आईपीओ (IPO) में आवेदन करने के लिए डीमैट अकाउंट का होना अनिवार्य है। हालाँकि, आईपीओ (IPO) में आवेदन करने के लिए ट्रेडिंग अकाउंट का होना अनिवार्य नहीं है।

    3. शेयरों की डिलीवरी लेने के लिए डीमैट अकाउंट की जरूरत होती है। हालाँकि, इंट्राडे, फ्यूचर्स और ऑप्शंस में शेयरों की डिलीवरी नहीं होती है और इन ऑर्डर को बिना डीमैट अकाउंट के भी ट्रेडिंग अकाउंट के ज़रिए निष्पादित किया जा सकता है।

    इस प्रकार का अकाउंट खोलने में कितना समय लगता है?

    डीमैट और ट्रेडिंग अकाउंट खोलने के लिए, किसी व्यक्ति को सर्वप्रथम ऑनलाइन अकाउंट खोलने का फॉर्म भरना होगा, जिसमें व्यक्तिगत विवरण, बैंक विवरण आदि भरकर फॉर्म के साथ पैन कार्ड, आधार कार्ड (पता प्रमाण) और सेल्फी (पहचान की पुष्टि के लिए) की सॉफ्ट कॉपी अपलोड करना आवश्यक है। यह प्रक्रिया 10 मिनट से भी कम समय में पूरी की जा सकती है। इसके उपरांत आवेदन फॉर्म सत्यापन के लिए भेजा जाता है। स्वीकृत होने के बाद, लॉगिन आईडी और पासवर्ड पंजीकृत ईमेल आईडी पर साझा किया जाता है। कुल मिलाकर, आवेदन फॉर्म जमा करने के 15-20 मिनट के भीतर सत्यापन की प्रक्रिया को पूरा किया जा सकता है।

    No Result Found

    Our Secure Trading Platforms

    Level up your stock market experience: Scan the QR to download the Bajaj Broking App for effortless investing and trading

    Scan the QR code to download Bajaj Broking App

    1 M+ Users

    4.8 App Rating

    4 Languages

    ₹8,422 Cr+ MTF Book

    Open Your Free Demat Account

    Access Research Backed Stock Recommendations

    +91

    |

    Open Your Free Demat Account

    Access Research Backed Stock Recommendations

    +91

    |